Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Dr. Jaiprakash Tyagi becomes the new national president of All India Tyagi Brahmin Mahasabha…#agranews
आगरा

Agra News: Dr. Jaiprakash Tyagi becomes the new national president of All India Tyagi Brahmin Mahasabha…#agranews

392

आगरालीक्स…अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. जयप्रकाश त्यागी. आगरा में हुए 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई नाम की घोषणा…

अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा के 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को ग्वालियर रोड स्थित सामुदायिक त्यागी भवन में भव्य आयोजन किया गया। जिसमें केसीआर ग्रुप चेयरमेन डॉ. जयप्रकाश त्यागी को महासभा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। वही महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए धौलपुर की पमिला त्यागी के नाम की घोषणा की गई। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों के 300 से विशेष प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

46वे राष्ट्रीय अधिवेशन का महर्षि गालव की स्तुति से शुभारम्भ किया। इसके उपरांत चुनाव समिति अध्यक्ष व महासभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने मंच से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए केसीआर ग्रुप के चेयरमेन डॉ. जयप्रकाश त्यागी के नाम की घोषणा की। घोषणा होते ही अधिवेशन तालियों की गड़गड़ाहट से गूज उठा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विशिष्ट अतिथि पूर्व राजमंत्री नरेंद्र त्यागी साहित सभी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत कर शुबकामनाएं दी।

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा
पद ग्रहण करने के उपरांत नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश त्यागी ने मंच से त्यागी समाज की विधवा बेटियों के पुनः विवाह के लिए सामूहिक विवाह समारोह, धौलपुर छात्रावास के निर्माण के लिए 21 लाख और वृंदावन मे त्यागी आश्रम के जीर्णोदवार के लिए 21 लाख रुपए देने का ऐलान किया। इस दौरान मंच का संचालन डॉ. धर्मेंद्र त्यागी ने किया।

यह रहे मंचासीन
महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन मे संरक्षक हाक़िम सिंह त्यागी, कर्नल टीपी त्यागी, ब्रह्म ऋषि महासंघ कार्यकारी अध्यक्ष सुनील त्यागी, ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत त्यागी आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महिला संरक्षक उर्मिला त्यागी, महामंत्री बबलू त्यागी, रामबाबू त्यागी, उप महामंत्री महेश शर्मा, गोरक्षा दल बाबा, एमपी प्रदेश अध्यक्ष चतुर नारायण शर्मा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संतोष त्यागी, मुरारीलाल त्यागी, जिला पंचायत सदस्य जगदीश त्यागी, हेमंत त्यागी, शशांक त्यागी, दिनेश त्यागी, बीके त्यागी, धौलपुर अध्यक्ष महेंद्र सिंह त्यागी आदि रहे।

यह रहे उपस्थित
बैठक मे मुख्य रूप से महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एलएन त्यागी ग्वालियर , उमेश शर्मा सिहोर, महामंत्री बबलू त्यागी भिंड, रामबाबू मुखिया धौलपुर, महेश शर्मा आगरा, महासभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जेपी त्यागी, चतुर नारायण शर्मा भोपाल, विनोद त्यागी धौलपुर, महासभा आगरा महानगर अध्यक्ष विजय त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अशोक पचोरी, जितेंद्र त्यागी, आदिम सिंह त्यागी, नरेश त्यागी, महावीर त्यागी, एम. प्रकाश त्यागी, सुधाकर त्यागी, गिरीश त्यागी, विजेंद्र त्यागी, बनवारी लाल त्यागी, रामेश्वर त्यागी, अजय त्यागी, छेदीलाल त्यागी, शंभूनाथ त्यागी, हरीशंकर त्यागी, उदयभान त्यागी, राधेश्याम त्यागी, शिवचरन त्यागी, मावेश त्यागी, भीकम त्यागी सहित समस्त महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!