आगरालीक्स…आगरा के कैलाश मंदिर में बाढ़ जैसा नजारा. वीडियो देख रह जाएंगे दंगनी…जानें वजह और देखें वीडियो
आगरा में यमुना का जलस्तर अब काफी नीचे पहुंच गया है लेकिन यमुना किनारा स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर में आज बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिला. पूरे मंदिर में पानी भरा हुआ है, ऐसा लग रहा है जैसे यमुना की बाढ़ का पानी यहां घुस आया हो लेकिन यमुना का जलस्तर काफी नीचे है. फिलहाल तो आशंका जताई जा रही है जल संस्थान की कोई पाइपलाइन फट गई है और उसका पानी यहां भर गया है.