आगरालीक्स…ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग में भिड़े गाइड. जमकर हुई हाथापाई. वीडियो वायरल
आगरा के ताजमहल स्थित शिल्पग्राम पार्किंग में आज लाइसेंसी गाइड और अवैध गाइडों के बीच जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पर्यटकों के सामने ही दोनों के बीच जमकर हाथापाई हो गई. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
पर्यटक को घुमाने को लेकर हुआ विवाद
बताया जाता है कि लाइसेंसी गाइड और अवैध गाइड के बीच विवाद का मामला पर्यटक को घुमाने को लेकर हुआ. मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है. ताजमहल पर लपकों का आतंक है. बीते दिन पहले ही पुलिस ने कई लपकों को अरेस्ट किया था. ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा लपकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है लेकिन इसके बाद भी आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं.