Monday , 20 April 2026
Home आगरा Video News: Provision of Rs 3 crore to beautify Hathi Ghat of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News: Provision of Rs 3 crore to beautify Hathi Ghat of Agra…#agranews

230

आगरालीक्स…बनारस और हरिद्वार के घाटों की तरह सुंदर होगा आगरा का हाथीघाट. घाट को सुंदर बनाने के लिए 3 करोड़ की व्यवस्था…

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर एवम् मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत आज 01अक्टूबर को आगरा के यमुना किनारे हाथी घाट पहुंचकर आगरा को साफ सुथरा एवं गार्बेज फ्री बनाने के ‘एक तारीख एक घंटे’ के महासफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने यमुना किनारे हाथी घाट में उपस्थित जनसमूह से मां कालिंदी के पावन तट को साफ सुथरा बनकर हमेशा के लिए गंदगी से मुक्त करने का आह्वान किया। मंत्री जी के नेतृत्व में आज चल सफाई महा अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखा और लोगों ने महासफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर श्रमदान किया। मीडिया द्वारा यमुना की सफ़ाई को लेकर पूंछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता के संकल्प से मां यमुना भी साफ होगी, आगरा भी साफ होगा, पूरा देश एवं प्रदेश साफ़ सुथरा होकर सम्मृद्ध बनेगा। मंत्री जी ने वहां पर पौधारोपण कर धरा को हरा भरा बनाने का भी सन्देश दिया।

नगर विकास मंत्री ने आगरावासियों के लिए घोषणा की इस हाथी घाट के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाकर एक सुंदर घाट के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए नगर विकास विभाग और अन्य विभाग मिलकर सहयोग करेंगे। यहां के विकास कार्यों के लिए 03 करोड रुपए की व्यवस्था की गई है। अब इस स्थान को सुंदर सुरम्य क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां कालिका मंदिर के आसपास के क्षेत्र को मिलाकर सबसे पहले यमुना के हाई फ्लड वाले भाग को साफ किया जाएगा। इसके बाद इसके लो फ्लड भाग को भी साफ सुथरा एवं सुन्दर बनाया जाएगा। आने वाले समय में इसे पूरे क्षेत्र को साफ सुथरा एवं सुंदर बनाकर आगरावासियों को समर्पित किया जाएगा और इस गंदे स्थान को एक खूबसूरत पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

नगर विकास मंत्री ने आज यमुना किनारे के हाथी घाट क्षेत्र में मां यमुना के आंचल में फैली गंदगी को सभी के साथ मिलकर साफ करने का प्रयास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की सफाई महाअभियान के बाद नगरीय क्षेत्र में किसी भी जगह कहीं पर भी कूड़ा करकट का ढेर दिखाई नहीं देगा। हर वार्ड एवं गली मोहल्ले साफ-सुथरे दिखेंगे। नगरीय जीवन को गंदगी से बाहर निकालने का हमारा पूरा प्रयास है। देश एवं प्रदेश का एक-एक कोना, गली मोहल्ले साफ़ हो, इस संकल्प के साथ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय,आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा,नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, नगर विकास विभाग के सभी अधिकारी जनपद के पार्टी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, गणमान्य नागरिक, नवयुवक, एनसीसी कैडेट्स,जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस सफाई महा अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया और श्रमदान किया। मंत्री जी ने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर पूज्य महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर तक चलाया जा रहा। साथ ही पूज्य गांधी जी की 154वीं जयंती पर 154 घंटे का अनवरत सफाई अभियान भी चल रहा है, जिसका प्रभाव जमीन पर भी दिख रहा है। लेकिन आज 01अक्टूबर को ‘एक तारीख एक घंटा’ का महासफाई अभियान माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे एवं देश एवं प्रदेश में चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने भारत को कूड़ा कचरे से मुक्त करने के लिए सफाई हेतु एक घंटा के श्रमदान की बात कही थी। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज प्रदेश के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे प्रदेश में सफाई का महाअभियान चल रहा है, जिसमें आमजन से लेकर, नवयुवक,महिलाओं और सरकारी तंत्र एवं मशीनरी ने मिलकर सफाई महा अभियान को सफल बनाया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर गांधी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा कर उन्हें ‘स्वच्छांजलि’ अर्पित की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण, बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह, अल्पसंख्यक आयोग उ.प्र.के अध्यक्ष अशफाक सैफी, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित सहित पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह, सीडीओ ए.मनिकंडन आदि भी मौजूद रहें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!