Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Video News: The excitement of Siyaram marriage festival prevailed in Janakpuri….#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Video News: The excitement of Siyaram marriage festival prevailed in Janakpuri….#agranews

आगरालीक्स…जनकपुरी में छाई सियाराम विवाह उत्सव की उमंग. तुलसी पूजन में गूंजे मंगल गीत. देखें वीडियो …कल होंगे ये भव्य कार्यक्रम…

मिथिला नगरी में मंगल गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। ढोलक की थाप पर बरना-बरनी और मंगल गीत गाए जा रहे हैं। संजय प्लेस सभी सदस्य मिथिवासियों की तरह सियाराम के विवाह की तैयारियों में व्यस्त हैं। हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल है। आज विधि विधान के साथ तुलसा जी का पूजन कर उनकी आरती उतारी गई। इस अवसर पर जनकपुरीवासियों (संजय प्लेस निवासियों द्वारा) ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीरामचरित मानस के प्रत्येक सातों काण्डों का जीवन्त मंचन किया गया।

जनक जी के आवास (पीएल पैलेस की पार्किंग) में आज तुलसी जी का पूजन व महिला मण्डल श्रीजनकपुरी महोत्सव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजा जनक पीएल शर्मा व सुनयना कमला शर्मा ने तुलसी जी का पूजन कर आरती की। इस मौके पर सीता जी भी मौजूद रहीं। महिला मण्डल की सभी सदस्याएं सज संवरकर गजरे लगाकर कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। मिथिलावासियों द्वारा श्रीराम जन्म से लेकर लव-कुश की कथा तक का संगीतमय मंचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ मंजरी शुक्ला ने गणेश वंदना के साथ किया।

सीता कितनी सुन्दर नार, रामायण में सुन आई…, शगुन शुभ मंगल गीत गाओ, पीत रंग हल्दी प्रेम से लगाओ…, फूलों से सज रही हैं सीता जी हमारी… जैसे मंगल गीतों पर महिला मंडल की सदस्याओं ने खूब नृत्य किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमन शर्मा, उषा शर्मा, उर्मिला ,लक्ष्मी शर्मा,हेमा शर्मा , प्रेमलता शर्मा, प्रीति माहेश्वरी, शशि पाठक , प्रियंका विधोलिया ,शिल्पी उपाध्याय, मीरा अग्रवाल, नीना गोयल, वीना अग्रवाल, माया शर्मा, अर्चना अग्रवाल, अंजना, ऋतु गर्ग, नेहा अग्रवाल, ज्योति वर्मा, अंकिता अग्रवाल, ऋचा गोयल, गुंजन मित्तल, सारिका सिंघल, कांता अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

सीताजी के साथ फोटो खिंचाने व सेल्फी लेने की लगी होड़
तुलसी पूजन कार्यक्रम में पहुंची सीता जी के साथ हर कोई सेल्फी व फोटो खींचने के लिए प्रयासरत दिखा। श्रद्धावश चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त करने तो कोई अपने बच्चों को सीता जी की गोद में बैठाकर धन्य महसूस कर रहा था।

महारानी के रूप सोलह श्रंगार कर मंडप में पहुंचेगी तुलसी जी
सालिगराम से ब्याहने को मण्डप में तुलसी जी सोलह श्रंगार कर पहुंचेंगी। श्रीजनकपुरी महोत्सव में 11 अक्टूबर को नारायण टावर में सुलसी-सालिगराम का विवाह पूर्ण विधि विदान के साथ सम्पन्न होगा। तुलसी को दुल्हन रूप में सजाने का जिम्मा श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से जुड़ी दीप्ती गर्ग सम्भालेंगी। उन्होंने बताया कि तुलसी को लहंगा-चुनरी पहनाया जाएगा। पायल बिछवे, नथनी, मुकुट बिन्दी मेहंदी सबी सोलह श्रंगार होंगे। तुलसी जी वास्तव में किसी माहरानी से कम नहीं लगेंगी। तुलसी को तैयार करने में लगभग 1 घंटे का समय लगेगा, और जो रूप निखरकर आएगा, उसे सब देखते रह जाएंगे।

9 अक्टूबर को नारायण टावर पार्किंग में होगा महिला संगीत का आयोजन
श्रीजगनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने बताया कि 9 अक्टूबर को महिला मण्डल श्री जनकपुरी महोत्सव समिति द्वारा दोपहर 3 बजे से महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता कुशवाह दिवाकर होंगी। महिला संगीत में सीता जी के विवाह के लिए बरना-बरनी, व मंगल गीत गाए जाएंगे।

9 अक्टूबर को मिथिला वासियों को निमंत्रण देने लिखेंगे जनक जी
9 क्टूबर को शाम 5 बजे राजा जनक (पीएस शर्मा) विध्नविनाशक गमपति जी की सवारी की अगुवाई में मिथिलावासियों को सियाराम के विवाह का निमंत्रण देने निकलेंगे। शाम 5 बजे से जनक आवास (होटल पीएल पैलेस) से आमंत्रण यात्रा प्रारम्भ होगी। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जनक महल पर ही विश्राम लेगी।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Car and Bike Rally tomorrow in Agra, there will be a race between 75 bikes and 50 cars

आगरालीक्स…आगरा में रफ्तार का महाकुंभ कल, 75 बाइक और 50 कारों के...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

error: Content is protected !!