मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे भाई—बहन को रौंदकर बेकाबू थार पलटी. सीसीटीवी में कैद हुई घटना…
मथुरा से बेकाबू थार द्वारा एक्सीडेंट का रौंगटे खड़े करने वाली घटना का वीडियो सामने आया है. कोसीकलां थाना क्षेत्र में भाई बहन सड़क किनारे जूस पी रहे थे, तभी बेकाबू थार आई और इन्हें रौंदते हुए बीच सड़क पर पलट गई. एक्सीडेंट को देखकर आसपास के लोगों की रूह कांप गई. घटना का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है. घटना के अनुसार एक भाई और उसकी बहन सड़क किनारे एक जूस की दुकान पर खड़े होकर जूस पी रहे थे. तभी अचानक एक अनियंत्रित तेज रफ्तार थार गाड़ी आई और सीधे दुकान की ओर जूस पी रहे भाई बहन की ओर मुड़ी और इनकों टक्कर मारकर बीच सड़क पर लपट गई. सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि बच्चों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. आसपास मौजूद लोगों की भी चीख निकल गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी के नीचे दबे भाई बहन को बाहर निकाला और तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया. इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. थार चालक मौके से भाग निकला. पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और नंबर प्लेट के आधार पर मालिक और चालक की तलाश शुरू कर दी है.