Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Video of woman tourist getting bitten by monkey after taking photo outside Taj Mahal in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video of woman tourist getting bitten by monkey after taking photo outside Taj Mahal in Agra

बंदर का फोटो खींच रही चीन की महिला पर्यटक पर बंदरों का हमला
आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल के पूर्व गेट के बाहर चीन की महिला पर्यटक बंदर का फोटो ले रहीं थी, पीछे से आए दूसरे बंदर ने काट लिया, महिला पयर्टक की पीठ में बंदर ने दो दांत मार दिए। इससे वह हडबडा कर गिर गईं और कोहनी में भी चोट आ गई। चीन की महिला पर्यटक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
आगरा घूमने आए चीन के पर्यटकों का दल रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचा। यहां से दोपहर बीजिंग (चीन) के पर्यटकों का ग्रुप पुरानी मंडी से पूर्वी गेट की ओर जा रहा था। पूर्वी गेट रोड पर ग्रुप की सदस्य जू जिटलिंग रास्ते में बंदरों की फोटो खींचने लगी। वह फोटो लेने के लिए बंदरों के पास पहुंची, इसी बीच पीछे से एक बंदर ने हमला कर दिया। महिला पर्यटक कुछ समझ पाती, बंदर ने महिला पर्यटक की पीठ पर दांत मार दिया, इससे वह चीखने लगी। उसे बचाने के लिए अन्य पर्यटक और स्थानीय लोग आ गए। उसे बंदरों से बचाया।
वीडियो में दिखाई दे रहे बंदर के दांत
चीन की महिला पर्यटक पर हुए बंदर के हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें चीन की महिला पर्यटक की पीठ पर बंदर के दांत के दो निशान हैं। घटना की जानकारी होने पर सीआईएसफ के जवान भी पहुंच गए। ग्रुप के सदस्य उसे प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद ताज सुरक्षा के पुलिसकर्मियों ने बंदरों को वहां से भगाया। महिला पर्यटक्एं ने टी रैबीज वेक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया। उसकी ड्रेसिंग कर दी गई।
सात दिन में चौथी बार हमला
शनिवार को भी विजयवाड़ा के बच्चों पर सेंट्रल टैंक पर बंदरों ने हमला किया था, लेकिन आसपास के पर्यटकों ने उन्हें बचाया था। ताजमहल में एक सप्ताह के अंदर बंदरों के हमले की चौथी घटना है।

वीडियो

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

error: Content is protected !!