आगरालीक्स…जान बची तो लाखों पाए….वीडियो में देखें किस तरह एक्सीडेंट के बाद बस में किस तरह कूद कर निकले यात्री
घने कोहरे में हुआ हादसा
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गांव एत्मादपुर मदरा के निकट आज तड़के करीब पौन छह बजे घना कोहरा होने के कारण दो ट्रैवल्स की बसें आपस में टकरा गई. दोनों बसों के टकराने के बाद एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई थी. बसों के टकराते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी. सूचना पर बमरौली कटारा चौकी प्रभारी पहुंच गए थे.
चौकी प्रभारी बमरौली कटरा शिव कुमार ने बताया एक अप्पन ट्रैवल्स और आनन्द यात्रा ट्रैवल्स की बसें विहार से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहीं थीं. दोनों बसों में काफी यात्री थे. करीब पौने छह बजे दोनों बसें एत्मादपुर मदरा गांव के पास से निकल रहीं थी. इस बीच अप्पन ट्रैवल्स की बस विद्युत पाल से टकरा गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई. बस के अनियंत्रित होते ही पीछे से आ रही आनन्द यात्रा ट्रैवल्स की बस ने अप्पन की बस में टक्कर मार दी, जिससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई. हादसे में एक महिला के मामूलीं चोटें आई हैं. उसका इलाज करा दिया गया है. टक्कर मारने वाली बस के चालक को हिरासत में ले लिया है. अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है. इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है.