आगरालीक्स… आगरा में लोकसभा चुनाव से पहले लोगों के पास पहुंच रहे सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया को पब्लिक के आक्रोश का सामना करना पड रहा है। शनिवार को सांसद कठेरिया बरहन पहुंचे, यहां चंद वाटिका में बैठक आयोजित की गई। स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर भडक गए, उन्होंने आरोप लगाए कि सांसद उनकी मदद नहीं करते हैं और लोगों का साथ दे रहे हैं। इसे लेकर हंगामा चलता रहा।
आगरा से दो बार सांसद रह चुके डॉ राम शंकर कठेरिया अपनी तीसरी पारी की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने सांसद रहते हुए पिछले चार साल में आगरा में किए 40 बडे कामों के बोर्ड लगाए हैं। इसके साथ ही लोगों से संपर्क कर रहे हैं, शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया शनिवार शाम को बरहन पहुंचे। यहां चंद्र वाटिका में बैठक आयोजित की गई। उनके साथ विधायक राम प्रताप चौहान सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी थे।
लोगों का फूटा आक्रोश
बरहन में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया को अपनी समस्याएं बताने आए लोगों का आक्रोश फूट पडा, उन्होंने सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया पर अनदेखी और दूसरे पक्ष की मदद करने के आरोप लगाए। कुछ देर तक हंगामा चलता रहा, सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने लोगों को समझाने की कोशिश की।
वीडियो