आगरालीक्स…Video आगरा में दिवाली पर सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी भी होंगी दीयों की रोशनी से रोशन. मिठाई, मिट्टी के दीपक, तेल खुद देने गए राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति
झुग्गी झोपड़ी में दिया सामान
सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के घरों में भी दीपावली पर्व उत्साह के साथ बन सके इसको लेकर राज्यमंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति औद्योगिक विकास उत्तरप्रदेश सरकार सुल्तानगंज की पुलिया स्थित सड़क किनारे रहने वाले झुग्गी झोपड़ी के रहने वाले लोगों से मुलाकात की और उन्हें दीवावली के लिए1 मिठाई, मिट्टी के दीपक, तेल सहित अन्य सामान भेट किया।
आत्म संतुष्टि का हुआ अहसास
राज्यमंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति का कहना था कि धनतेरस के पावन पर्व पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करके आत्म संतुष्टि का अहसास हो रहा है यह लोग भी हर्ष उल्लास के साथ दीपावली पर्व मना सकें अपने घरों को तेल के दीपक तेरे रोशन कर सकें इसके लिए आज उन्हें दीपावली से संबंधित सामग्री भेंट की है और ऐसा करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
लोगों से मिला प्यार
दीपोत्सव के पहले दिन ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को जब दीपावली पर्व से संबंधित वस्तुएं मिली तो वह भी खुशी से झूम उठे उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी उनका कहना था कि अभी तक दीपावली पर्व के दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि या समाजसेवी उनके घर दीपोत्सव की मिठाई, दीपक व अन्य सामग्री देने नही आया लेकिन आज किसी ने तो उनकी सुध ली है इस दौरान लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद भी दिया।