आगरालीक्स…(1 February 2022 News) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में बजट पेश किया। उन्होंने रोजगार, मकान और शिक्षा आदि के संबंध में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस बार फिर से आयकर में कोई छूट नहीं दी गई… युवाओं के लिए 60 लाख नौकरियां अवसर तैयार करने का वादा किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट से अगले 25 साल की बुनियाद रखी जाएगी। इस बार के बजट से मिडिल क्लास को मायूसी हुई है। दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स स्लैब पर कोई नई घोषणा नहीं की। इस वजह से इस बार भी आयकर में कोई छूट नहीं मिली है। वहीं कॉरपोरेट को राहत दी गई है। कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया गया है।
सौर क्षमता के लिए 19,500 करोड़ रूपये का अतिरिक्त आवंटन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2030 तक सौर क्षमता के 280 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 19,500 करोड़ रूपये का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।
राज्य कर्मचारियों का भी एनपीएस में 14 फीसदी अंश अब कर कटौती के दायरे में
केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना में 14 फीसदी का अंश देती है। हालांकि, राज्य सरकार के कर्मचारी के वेतन का अधिकतम 10 फीसदी हिस्सा ही पेंशन खाते में जाता है। इस भेदभाव को खत्म करने के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों का भी एनपीएस में 14 फीसदी अंश अब कर कटौती के दायरे में आएगा।

- —बजट में खास-खास—
- -हीरे, रत्नों पर सीमा शुल्क घटाया
- -कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा
- -रिकॉर्ड 1,40,986 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह
- -2,000 किमी रेल नेटवर्क को स्वदेशी तकनीक कवच के तहत लाया जाएगा
- -भुगतान में देरी को कम करने के लिए ऑनलाइन बिल प्रणाली शुरू की जाएगी
- -ईपासपोर्ट: साल 2022-23 से ही जारी किए जाएंगे चिप वाले ई-पासपोर्ट
- -किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा
- -60 किलोमीटर लंबे 8 रोपवे प्रोजेक्ट के लिए कांट्रैक्ट दिए जाएंगे
- -आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा
- -पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे।
- -आत्मनिर्भर भारत से 60 लाख युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर तैयार किए जाएंगे।
- -मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम।
- -डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी
- -नेशनल हाईवे की लंबाई 25000 किमी तक बढ़ाई जाएगी।
- -अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी।
- -पीएम गति शक्ति से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।
- -टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की: सीतारमण
- -भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान।
- -किसानों के खातों में 2.37 लाख करोड़ रुपये की एमपीएस सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
- -किसानों को हाईटेक बनाने के लिए पीपीपी मॉडल शुरू होगा।
- -कैमिकल फ्री नेचुरल फार्मिंग को प्रमोट किया जाएगा।
- -कृषि मंत्रालय का दायरा बढ़ाया जाएगा
- -ओर्गानिक खेती पर जोर, रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा ।