आगरालीक्स… आगरा में तीन स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल की हत्या कर शव स्कूल परिसर में दबा दिए, तीन घंटे खुदाई के बाद शव निकाले गए, आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप सिकंदरा निवासी सुरेंद्र कुमार लवानियां (50) पुत्र कालीचरण लवानियां के कई स्कूल हैं। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कौलक्खा को धीरज निवासी सेमरी को किराए पर दे दिया था। उस स्कूल का संचालन धीरज कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को धीरज का सुरेंद्र के पास पफोन आया, वे अपनी कार से धीरज से मिलने की बात कहकर चले गए, वे रात तक नहीं लौटे, मोबाइल स्विच आफ होने पर उन्होंने स्कूल के प्राचार्य प्रिंसिपल विजय कुमार झा निवासी इंदिरापुरम, राजपुर चुंगी के घर फोन किया, बताया गया कि वे भी बाइक लेकर सुबह निकले हैं इसके बाद संपर्क नहीं हो पा रहा है।
तीन घंटे की खुदाई के बाद निकले शव
परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, पुलिस ने धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस डॉ. बीआर आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कौलक्खा तागंज पहुंची। धीरज ने शव को दबा देने की बात कही, पुलिस ने खुदाई करीब, करीब तीन घंटे की खुदाई के बाद गहरे गडढे से स्कूल संचालक और प्रिंसपिल के शव मिल गए। पुलिस ने धीरज को हिरासत में ले लिया है, परिजनों का आरोप है कि धीरज उनके स्कूल को हडपना चाहता था, इसलिए उनकी हत्या कर दी।
तीन स्कूल का संचालक कर रहे थे सुरेंद्र लवानियां
सुरेंद्र लवानियां का सैनिक भारती इंटर कॉलेज उखर्रा, सुर हायर सेकेंडरी स्कूल धिमश्री, पं. कालीचरण स्कूल मंशा की मढ़ैया का संचालन कर रहे थे।