आगरालीक्स …आगरा में स्कूल के प्रिंसिपल और संचालक की हत्या, दोनों के शव स्कूल परिसर में मिलने से हडकंप मचा हुआ है, पुलिस पूछताछ कर रही है, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल की हत्या में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।
आगरा के ताजगंज में स्कूल है, स्कूल संचालक सुरेंद्र लवानियां ताजगंज के कौलक्खा में रहते हैं, स्कूल के प्रिंसिपल विजय कुमार झा हैं। ये दोनों शुक्रवार से गायब थे, पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।
सुबह स्कूल परिसर में गडढे में मिले शव
पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी, रविवार सुबह स्कूल संचालक सुरेंद्र लवानियां और प्रिंसिपल विजय कुमार झा का शव स्कूल परिसर में गडढे में मिला, पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है,