आगरालीक्स..वीडियो. आगरा में एक से पांच कक्षा तक के नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए स्कूल खुल गए, पहले दिन स्कूल पहुंचने पर तिलक लगाया, टॉफी दी।
आगरा में एक साल बाद सोमवार से कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल खुल गए। पहले दिन परिजन बच्चों को स्कूल छोडने पहुंचे। स्कूल में तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया, उन्हें टॉफी दी गई। इसके बाद प्रवेश दिया गया। मुंह पर मास्क और पीठ पर बैग लेकर बच्चे स्कूल में पहुंचने के बाद मस्ती के मूड में आ गए।
स्कूल में बच्चों ने की जमकर मस्ती
एक साल बाद स्कूल में पहुंचने पर बच्चों ने जमकर मस्ती की, अपने दोस्तों से मिले। स्कूल में टीचरों ने भी बच्चों से एक साल में क्या क्या किया यह पूछा, उन्हें कोरोना संक्रमण को लेकर सचेत किया।