आगरालीक्स…(Video) आगरा में तेज आंधी के बाद बारिश. तेज हवा से बीच सड़क पर गिरा स्ट्रीट लाइट का खंभा. कई जगह लाइट भी गई
आगरा में मौसम का अनोखा रूप इस समय देखने को मिल रहा है. आज दिन में तेज धूप के बाद शाम से मौसम में परिवर्तन आना शुरू हो गया. तेज आंधी चलने लगी और थोड़ी ही देर में बारिश भी होने लगी. तेज हवा के कारण एसीपी लोहा मंडी कार्यालय के सामने डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट का पोल सड़क पर गिर गया. गनीमत यह रही कि इसके कारण कोई हादसा नहीं हुआ. 24 घंटे यह रास्ता चलता है.
गुरुवार की रात को हुई बारिश ने भी मौसम बदल दिया. हालांकि आज सुबह धूप निकली और दिन में अच्छी धूप रही लेकिन शाम होने के बाद से मौसम में फिर से परिवर्तन आना शुरू हो गया. तेज आंधी चलने लगी और हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेथ्ल्सयस दर्ज किया गया और ये भी सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में भी बादल और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि पहले दो दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है और तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन 3 अप्रैल को फिर से बारिश की संभावनाएं आगरा में मौसम विभाग ने जताई हैं.