Video: Unidentified dead bodies ashes immersed in Soron by Shri kshetra bajaj committee, Agra
आगरालीक्स.. आगरा में अज्ञात और असहाय म्रतकों की आत्मा को शांति मिल सके, उनके अस्थि कलश को सोरों में प्रवाहित किया जाएगा, इन्हें सलामी दी गई, भजन संध्या और
आत्म शांति के लिए तीन दिवसीय अनुष्ठान किया गया।
रविवार को विद्युत शवदाह ग्रह पर 2080 अस्थि कलशों कोफूल मालाओं से सजाया गया। विधि विधान से मुक्ति रथ पर रखा गया। पुलिस गारद ने सलामी दी।
मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे 2080 अस्थि कलशों को लेकर मुक्ति रथ सोंरो किए प्रस्थान करेगा,इसमें 824 अज्ञात मृतकों की अस्थियां हैं। 1186 ऐसे अस्थि कलश हैं जिनके परिजन तो हैं लेकिन दाह संस्कार के बाद अस्थि लेने नहीं आए। इसके अलावा बल्केश्वर मोक्षधाम पर रखे 70 अस्थि कलशों को हाड़ गंगा में विधि विधान से प्रवाहित किया जाएगा।
हर तीन साल पर सोरों में प्रवाहित किए जा रहे अस्थि कलश
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा अस्थि कलश प्रवाहित कराए जा रहे हैं।कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता ने बताया कि कमेटी पिछले 21 वर्षों से अज्ञात मृतकों की अस्थियों को विधि विधान से विसर्जित करती आई है। तीन वर्षों के बाद इस बार सप्तम अस्थि विसर्जन यात्रा आयोजित की गई है। इसके अन्तर्गत रविवार को सर्वधर्म प्रार्थना और भजन संध्या का आयोजन किया गया।