आगरालीक्स… आगरा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट के बाद एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि .मेरे भी हाई स्कूल व इंटर में कोई टॉपर वाले मार्क्स नही थे, इसलिए कंपटीशन व जीवन की सफलता आपके आने वाले प्रयासों पर ही निर्भर करेगी…इसलिए जी जान से फिर से लग जाइए।
आगरा का यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 86.10 और इंटर में 67.89 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रदेश में आगरा जिला हाईस्कूल में 13वें और इंटर में 53वें स्थान पर रहा। जिले में बृज पब्लिक स्कूल, ट्रांस यमुना कॉलोनी की छात्र स्मृति सिंह 88.8 फीसद के साथ टॉपर रहीं। वहीं हाईस्कूल में दामोदर इंटर कालेज, होलीपुरा के छात्र चयश्व कुमार 92.67 फीसद के साथ अव्वल रहे। दोनों ने मंडल में भी सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इंटर के परीक्षाफल में छात्राओं ने बाजी मारी। मेरिट में पहले तीन स्थान बालिकाओं ने कब्जा लिए। हाईस्कूल में तीसरे स्थान पर बालिका रही।
एसएसपी अमित पाठक का है कहना
हाई स्कूल व इंटर में अच्छे मार्क्स लाना एक अच्छी शुरुआत है…सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई…जिन विद्यार्थियों को लगता है कि उनके अच्छे मार्क्स नही आये उनको भी निराश होने की ज़रूरत नही है…इन मार्क्स की गिनती कंपटीशन के दौरान नही होती है…मेरे भी हाई स्कूल व इंटर में कोई टॉपर वाले मार्क्स नही थे बल्कि साधारण मार्क्स ही थे…इसलिए कंपटीशन व जीवन की सफलता आपके आने वाले प्रयासों पर ही निर्भर करेगी…इसलिए जी जान से फिर से लग जाइए
यह रहे हाईस्कूल टॉपर
1.>>जयस्व कुमार, दामोदर इंटर कालेज होलीपुरा। 92.67 फीसद।
2.>>समीर कुमार, श्रीकृष्ण सुदामा इंटर कॉलेज सेवला। 92.33 फीसद।
3.>>तान्या गुप्ता, ब्रज पब्लिक स्कूल, ट्रांस यमुना कॉलोनी। 92 फीसद।
4.>>तनीशा कुशवाहा, मॉर्निग रेज इंटर ़कॉलेज, नवां मील। 91.17 फीसद।
5.>>प्रभात जुरैल, श्री एपी बाइसी विद्यापीठ, बमान। 90.67 फीसद।
6.>>सोनम कुशवाहा, बीआरआई इंटर कॉलेज, कबीस। 90.50 फीसद।
7.>>भूपेंद्र कुमार, बीएस इंटर कॉलेज, चमरौली। 90.17 फीसद।
8.>>नरेश, श्री हंसाराम इंटर कॉलेज, नगला दुल्हे खां। 90 फीसद।
9.>>विशाल सिंह, जीएसके इंटर कॉलेज, किरावली। 88.83 फीसद।
10.>>अभिनव गुप्ता, हर पीडी राजा राम आदेश इंटर कॉलेज, बाह। 88.67 फीसद।
10.>>अंजू कुमारी भारती, श्रीमती वीडी इंटर कॉलेज, गढ़ी रामी। 88.67 फीसद।

इंटरमीडिएट के टापर
1.>>स्मृति सिंह, बृज पब्लिक स्कूल, ट्रांस यमुना कॉलोनी। 88.8 फीसद।
2.>>राधिका शर्मा, गणपति विद्या मंदिर कॉलेज जौनई। 86.4 फीसद।
2.>>सौम्या सिंह, बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज। 86.4 फीसद।
3.>>विभांशु लोधी, शेरवुड इंटर कॉलेज, शमसाबाद रोड। 86.2 फीसद।
4.>>नासिर खान, संत श्री आशाराम इंटर कॉलेज, शमसाबाद। 85.2 फीसद।
5.>>आस्था सिंघल, श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज, गढ़ी भदौरिया। 84.6
6.>>भूपेंद्र सिंह, बैकुंठी देवी सवरेदय इंटर कॉलेज। 84 फीसद।
6.>>रेखा, महारानी एबी इंटर कॉलेज। 84 फीसद।
7.>>सुमित कुशवाहा, बीआर इंटर कॉलेज, बिल्हाकनी, कबीस। 83.8 फीसद।
8.>>सचिन, बीएनडीए इंटर कॉलेज, जैतपुर कलां। 83.6 फीसद।
8.>>राधा माहौर, बालाजी गल्र्स इंटर कॉलेज, बालाजी नगर। 83.6 फीसद।
9.>>गीतांजली, धर्म अमरदीप इंटर कॉलेज, शमसाबाद। 83.2।
9.>>सतीश कुमार, पी इंटर कॉलेज, कौलांपुरा, जानोरा, फतेहाबाद रोड। 83.2 फीसद।
9.>>अभिषेक शर्मा, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहाबाद। 83.2 फीसद
10.>>पवन कुशवाहा, पी इंटर कॉलेज, कौलांपुरा, फतेहाबाद रोड। 83 फीसद।