यूपीलीक्स…शादी में चल रही थी जयमाला की रस्म. तभी पहुंचा एक युवक और भर दी दुल्हन की मांग. माला हाथ में लेकर देखता रह गया दूल्हा…वीडियो वायरल
यूपी के गोरखपुर का मामला
शादी में एक युवक की हरकत ने रंग में भंग डाल दिया. मामला यूपी के गोरखपुर का है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां एक शादी समारोह में जयमाला की रस्म चल रही थी, तभी एक युवक स्टेज पर पहुंच गया और सिंदूर से दुल्हन की मांग भर दी. दुल्हन ने उसे धक्का देने का प्रयास भी किया लेकिन इसके बाद फिर से उसने मांग भर दी. इससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया और लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुन डाला. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और युवक को पकड़कर ले गई, लेकिन दो दिन बाद ही युवक ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
देखता रह गया दूल्हा
इधर जयमाला के समय दूल्हा हाथ में माला लेकर देखता ही रह गया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से वह हतप्रभ हो गया. दूल्हा ने शादी करने से इनकार कर दिया लेकिन शादी में मौजूद कुछ संभ्रांत लोगों ने इस मामले को सुलझाया और किसी तरह दूल्हे को शादी के लिए राजी किया. बाद में सारी रस्म होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई. शादी में हुई इस घटना को लेकर चर्चाएं हैं. इधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ये और अधिक चर्चा में आ गया है.