आगरालीक्स…(4 December 2021 Agra News) आगरा के डॉक्टरों ने सीईए को बताया काला कानून. कहा—जबर्दस्ती थोपा गया तो कोई भी चिकित्सक नहीं कराएगा इसमें रजिस्ट्रेशन
शनिवार को सीईए के विरुद्ध एक्शन कमेटी की मीटिंग आईएमए अध्यक्ष डा० राजीव उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. आईएमए अध्यक्ष डा. राजीव उपाध्याय ने कहा कि यदि इस काले क़ानून को ज़बर्दस्ती थोपा गया तो कोई भी चिकित्सक इसके अंतर्गत पंजीकरण नहीं कराएगा. निर्वाचित अध्यक्ष डा. ओपी यादव ने कहा कि इस क़ानून को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जायेगा और ज़रूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा. आईएमए के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डा. सुधीर धाकरे ने कहा कि इसी व वर्तमान सरकार ने जब 2018 में हरियाणा के तर्ज़ पर इस कानून को लगाने का वादा किया था तो आज क्यों मुकर रही है.
एक्शन कमेटी के चेयरमैन डा. जेएन टंडन ने कहा कि शीघ्र ही समस्त चिकित्सक समुदाय कानून के विरुद्ध आंदोलनरत होकर जनहित में जनता के बीच मुद्दों को लेकर जनता को इस काले क़ानून जो इलाज महंगा करेगा को जागरूक करेंगे. आईएमए सचिव डा. अनूप दीक्षित ने कहा कि इस विषय के मध्येनजर रखते हुए दिनांक 6 दिसम्बर सोमवार को एक आम सभा आईएमए भवन में आहूत की गई है जिसमें विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ भाग लेकर बताएंगे कि जनता का जो इलाज आज हो रहा है उसका ख़र्चा कैसे बेतहाशा बढ़ेगा. मीटिंग में एक्शन कमेटी के सदस्य डा० संजय कुलश्र्ष्ठ ने भाग लिया.