आगरालीक्स…(1 November 2021 Agra News) खुदी पड़ी सड़कों पर बह रहा नाले का पानी…समस्या का समाधान न होने पर महिला ने ली समाधि. पुलिस में मच गया हड़कंप…बाद में
आगरा में सोमवार को एक महिला ने अपने प्रदर्शन से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया. खुदी पड़ी सड़कें और उस पर बह रहे नाले के पानी की समस्या को लेकर महिला ग्रामीणों के साथ कई दिनों से प्रदर्शन कर रही थी. अधिकारियों के दर पर भी लोग जा रहे थे लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था. ऐसे में सोमवार सुबह करीब दस बजे महिला ने समाधी लेने का फैसला किया. महिला गहरे गड्ढे में बैठ गई और ऊपर से खुद को मिट्टी से ढक लिया. महिला के इस प्रदर्शन की जानकारी जब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस में हड़कंप मच गया. इधर महिला की समाधी के पास ग्रामीण इकट्ठा हो गए.
दरअसल आपको बताते चलें कि धनोली ग्राम पंचायत में इन दिनों भीषण जलभराव है। नाला न होने के कारण यहां संक्रमण फैल रहा है। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों ने धरने प्रदर्शन की शुरुआत की है। जिला प्रशासन आगरा की वादाखिलाफी, मौजूदा प्रधान और मौजूदा विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा की वादाखिलाफी के चलते इन दिनों क्षेत्रीय जनता में तीखा आक्रोश है। सोमवार को किसान नेत्री सावित्री चाहर ने इन तमाम मांगों को लेकर समाधि ले ली है।
किसान नेत्री सावित्री चाहर की समाधि की खबर चलने के बाद जिला प्रशासन आगरा में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों की भीड़ धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लगी हुई है। जिला प्रशासन के अलावा तमाम पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मांग पूरी कराने के लिए आश्वासन भी दिए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि धनौली गांववासियों की यह मांग कब तक पूरी हो पाती है।