Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Villagers set an example in Agra: exchange of firing between dacoits and Police
agraleaks

Villagers set an example in Agra: exchange of firing between dacoits and Police

IMG-20150725-WA0045
आगरालीक्स…… आगरा में ग्रामीणों ने पुलिस के सामने बहादुरी का उदाहरण पेश किया है। शनिवार शाम को जयपुर हाइवे पर स्कूटर सवार दंपति को लूट रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया, कुछ देर बाद ही पुलिस भी आ गर्इ्। बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड की फायरिंग के बाद तीन बदमाशों को पकड लिया गया।
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि आगरा में कार्यरत क्लर्क राजेश वर्मा अपनी पत्नी के साथ स्कूटर से अटूस सिकंदरा से आगरा के लिए जयपुर हाईवे पर होते हुए आ रहा था। अछनेरा के गांव गोप के पास सूमसान हाईवे पर हंक बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटर में लात लाकर उन्हें गिरा दिया, इसके बाद लूटपाट करने लगे। राजेश वर्मा ने अपनी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी, इसी बीच ग्रामीण भी आ गए।

IMG-20150725-WA0046एक गोली लगने के बाद भी नहीं छोडा बदमाश
ग्रामीण डालचंद ने एक बदमाश की कमर पकड ​ली, इस पर उसने डालचंद के पेट में गोली दाग दी, इसके बाद भी उन्होंने बदमाश को नहीं छोडा, इसी बीच अन्य ग्रामीण भी आ गए, मौका देखकर अन्य दो बदमाश खेत में छिप गए, कई गांवों के ग्रामीणों ने खेत को खेर लिया। इसी बीच पुलिस फोर्स भी पहुंच गया।

पुलिस और बदमाशों में आमने सामने की पफायरिंग, पेड पर चढे ग्रामीण
खेत में छिपे बदमाशों ने पुलिस पर पफायरिंग कर दी, जवाबी पफायरिंग करते हुए पुलिस ने खेत में सर्च आॅपरेशन चलाया। इस दौरान कापफी संख्या में ग्रामीण पेडों पर चढ गए और पुलिस को बदमाशों की लॉकेशन बताते रहे।

बदमाशों का एनकाउंटर करवाने पर अडे ग्रामीण
पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया, दो बदमाश जगदीश पुरा के हैं और उनका एक साथी बल्देव का है। ग्रामीण बदमाशों का एनकाउंटर करने पर पुलिस पर ​दबाव बनाने लगे और उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि ये कुछ दिन बाद जेल से छूट जाएंगे और वारदात को अंजाम देंगे। आक्रोशित ग्रामीणों को देखते हुए पुलिस फोर्स बुला लिया गया, किसी तरह समझा बुझाकर बदमाशों को पुलिस अपने साथ थाने लेकर आई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!