नईदिल्लीलीक्स… केरल में पीएफआई के बंद के दौरान हिंसा। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़। पुलिसकर्मी भी घायल।
कई स्थानों पर सरकारी बसों और वाहनों में तोड़फोड़
देश के 15 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 93 ठिकानों पर एनआईए के छापे के बाद पीएफआई द्वारा आज बंद का आह्वान किया गया। इसके बाद केरल में कई स्थानों पर पीएफआई के कार्यकर्ता उग्र हो गए और सरकारी बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला किया।
हेलमेट लगाकर सरकारी बस चला रहे ड्राइवर
बसों का संचालन करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कुछ स्थानों पर बसों के चालक भी हेलमेट लगाकर बसें चलाते हुए दिखाई दिए।
पुलिसकर्मी भी घायल, अतिरिक्त फोर्स तैनात
कोल्लम में बाइक सवारों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका कांग्रेस ने पीएफआई के बंद के बंद के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया है। कांग्रेस ने पदयात्रा को कल ही रोक दिया था। इस पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।