Thursday , 13 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Viral Video of Shri Paras Hospital, Agra, Oxygen supply stop for 5 minute, 22 patient identified, Dr Arinjay Jain speak
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Viral Video of Shri Paras Hospital, Agra, Oxygen supply stop for 5 minute, 22 patient identified, Dr Arinjay Jain speak

आगरालीक्स .आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल के वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि आक्सीजन बंद करते ही समझ जाएंगे कौन सा मरीज मरेगा और कौन सा नहीं मरेगा, 22 का शरीर नीला पडा।

आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में 28 अप्रैल को डॉ अरिंजय जैन अपने परिचितों के साथ बात कर रहे थे, वीडियो में वे अपने परिचितों को बता रहे हैं कि 25 अप्रैल को आक्सीजन की कमी हो गई, 12 घंटे के लिए ही आक्सीजन रह गई थी, इसके बाद मॉकड्रिल की गई।
22 मरीज छट गए
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल, भगवान टाकीज में 26 अप्रैल को क्या हुआ, यह हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरिंजय जैन अपने जान पहचान वालों को क्लीनिक में बता रहे थे, इसका अब वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में डॉ अरिंजय जैन कह रहे हैं कि एक मॉकड्रिल कर के देख लेते हैं, समझ जाएंगे कौन सा मरेगा और कौन सा नहीं मरेगा, सुबह सात बजे माकड्रिल हुई, ये किसी को पता नहीं है, छट गए 22 मरीज छट गए, ये मरेंगे। नीले पड़ने लगे, 74 बचे, इन्हें टाइम मिल जाएगा और बचा लेंगे।

श्री पारस हॉस्पिटल का वायरल वीडियो

हॉस्पिटल सील
आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने श्री पारस हॉस्पिटल, भगवान टाकीज का वीडियो सामने आने के बाद बडी कार्रवाई की गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने श्री पारस हॉस्पिटल को सील करने के आदेश दिए हैं, हॉस्पिटल में 55 मरीज भर्ती हैं, इन्हें दूसरे अस्पताल भेजा जा रहा है।
महामारी एक्ट के तहत डॉ अरिंजय जैन पर मुकदमा
डीएम प्रभु एन​ सिंह ने बताया कि श्री पारस हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरिंजय जैन के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस मामले की जांच एडीएम सिटी और एसपी सिटी को सौंपी गई है।
एडीएम सिटी को कर सकते हैं शिकायत
26 अप्रैल को आक्सीजन की कमी होने पर वीडियो में मॉक ड्रिल की बात कही जा रही है, उस दौरान आक्सीजन की कमी से 22 मरीजों की मौत नहीं हुई है, चार मरीजों की मौत हुई थी, कोई भी व्यक्ति​ शिकायत करना चाहे तो वह एडीएम सिटी से शिकायत कर सकता है।

श्री पारस हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरिंजय जैन

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!