
ऑल वीमेन क्रू कैटेगरी में दिव्या जैन, नीति जैन और अनीता विजयी रहीं। दिव्यांग प्रतिभागियों में देवेंद्र ने बाजी मारी। अभय और पार्थ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रैली में टीम के रूप में डीएएसई बीकानेर की टीम विजेता और गुड़गांव की क्वारटिका दूसरे स्थान पर रहीं।
बलरई-भदान रोड, सिरहौल, ग्राम धिमरई, अस्वा घाट, सराय भूपत, इटावा कचौरा रोड, नगला तौर, यमुना ब्रिज, बाह, जरार, अरनौटा, फतेहाबाद, होटल रमाडा प्लाजा। सायं सात बजे प्रतिभागी होटल तक पहुंचे। रैली के प्रतिभागियों ने आधे से ज्यादा सफर कच्चे और ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर तय किया। प्रतिभागियों की गाड़ियां कभी नहर के किनारे तो कभी यमुना की तहलटी से होकर गुजरीं। होटल रमाडा प्लाजा मेंं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव बताए। विजेताओं को जिलाधिकारी पंकज कुमार, ताज कार रैली के संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया, अशोका ग्रुप की डा. रंजना बंसल, इंडियन आयल के पीयूष मित्तल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, रमाडा होटल के नंद मंगरानी, सुनील मंगरानी, राजीव गुप्ता, राममोहन कपूर, प्रशांत जैन, हेमंत जैन ने पुरस्कार वितरित किए।
तीसरा लेग रद्द
फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा प्लाजा से शनिवार की सुबह शुरू हुई ताज कार रैली में रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण प्रतिभागियों को परेशानी हुई। इसके बाद आयोजकों ने रैली का तीसरे लेग को स्थगित कर दिया। कोहरा छंटने के बाद प्रतिभागी सिरसागंज स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिभागियों से मुलाकात करके उनका हौसला बढ़ाया।
Leave a comment