आगरालीक्स ….आगरा के डॉक्टरों ने कहा कि सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो। अपने वोट की कीमत पहचाननी चाहिए, इसी वोट से आप राजनीति के क्षेत्र में अच्छा बदलाव ला सकते हैं। इसलिए 11 फरवरी को पहले मतदान करें, इसके बाद दूसरा काम, खुद मतदान करने के साथ अपने परिजन और रिश्तेदारों से भी मतदान कराएं। रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने अपने स्टाफ और मरीजों को मतदान के लिए जागरूक किया। साथ ही 11 फरवरी को मतदान करने वाले मरीजों को गिफ्ट भी दिए जाएंगे।
रेनबो हॉस्पिटल में गुरुवार को मतदाता जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित की गई। रेनबो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. आरएम मल्होत्रा व निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि लोकतंत्र में सभी को मत का अधिकार मिला है, इसका सही इस्तेमाल करना हमारा कर्तव्य है। रेनबो हॉस्पीटल की ओपीडी में हर मरीज के पर्चे पर मतदान करने के संकल्प की स्टैम्प लगाई जाएगी। डॉ. भी वोट अवश्य करने के लिए वैज जलाकर स्टॉफ व मरीजों को जागरूक करेंगे। हॉस्पिटल के स्टाफ को (ड्यूटि की वजह से असुविधा होने पर) मतदान करने के लिए वाहन भी

आईएमए के कोषाध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल ने कहा कि इसमें डॉक्टर बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हर रोज अपने पास आने वाले सैकड़ों मरीजों को जागरूक करके। रेनूका डंग व डॉ. अनूप खरे ने भी कहा कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। संचालन डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने किया। इस अवसर पर गगन बिन्द्रा व राकेश आहूजा भी मौजूद थे।
Leave a comment