वृंदावनलीक्स …वीडियो ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी मौत, प्रेम मंदिर के सामने श्रद्धालु की अचानक हुई मौत। ( Vrindavan News: 68 year old devotee died in Thakur Banke Bihari Temple, Video#Vrindavan)
हरी नगर दिल्ली के रहने वाले 68 साल के अखिल शरण माथुर अपने परिवार के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे। शनिवार सुबह परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में परिजनों के साथ गेट नंबर दो से प्रवेश किया, मंदिर में अंदर पहुंचते ही बेहोशी और घबराहट होने लगी। परिजनों ने उन्हें बिठा दिया, इसके बाद बेहोश हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें श्रद्धालु एक जगह बैठे दिखाई दे रहे हैं।
प्रेम मंदिर के सामने हुई मौत
वहीं, शुक्रवार को गुजरात से कमलेश नाइक अपने परिजनों के साथ आए थे। वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने अचानक से तबीयत बिगड़ गई, उन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।