मथुरालीक्स …ठाकुर बांके बिहारी ने 10 किलो सोना, एक हजार किलो चांदी के हिंडोले पर बैठकर रत्न जड़ित हरे रंग की पौशाक में दर्शन दिए। श्रद्धालु सुधबुध खो बैठे और अराध्य के दर्शन से अश्रु धारा बहने लगी। ( Vrindavan News: Thakur Shree Banke Bihari in Gold & Silver Hindola, Timing#Vrindan)
साल में एक बार हरियाली तीज पर वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी स्वर्ण जड़ित हिंडोला पर बैठकर दर्शन देते हैं, इस पल के साक्षी बनने के लिए देश दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं। रविवार को हरियाली तीज पर आराध्य के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच गए।
सुबह 6 बजे खुल गए पट
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पट श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह 6 बजे खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने हरे रंग की रत्न जड़ित पोशाक में ठाकुर बांके बिहारी लाल के स्वर्ण हिंडोले में दर्शन किए। मंदिर परिसर को भी हरियाली तीज पर हरे रंग का सजाया गया था ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीज का पर्व भगवान शंकर और माता पार्वती के पुनर्मिलन और श्री कृष्ण ने हरियाली तीज पर राधा को झूला झुलाया था।