हरिद्वारलीक्स वीडियो हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर की चढ़ाई चढ़ते समय बिजली का करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, छह की मौत, कई गंभीर।
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर ऊंचाई पर है, मंदिर के लिए चढ़ाई चढ़ कर लोग पहुंचते हैं इसके साथ ही रोप वे से भी मंदिर तक जाते हैं। रविवार सुबह से ही मनसा देवी मंदिर दर्शन करने के लिए श्रदृालु जा रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब मार्ग में बिजली का करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मच गई। एक के ऊपर एक लोग गिरते गए, महिलाएं और बच्चे भी भगदड़ में गिर गए।
हादसे में छह की मौत, कई गंभीर
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। भगदड़ में गिरे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा गया, हादसे में छह की मौत हो गई है। कई गंभीर घायल हैं। डीएम हरिद्वार ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। भगदड़ का कारण जानने के लिए सीसीटीवी की जांच की जा रही है।