
बॉलीवुड ड्रामा मूवी वाह ताज 23 सितंबर को रिलीज होनी है, मूवी की शूटिंग आगरा में हुई है। मूवी रिलीज होने से पहले ही आगरा में जगह जगह पोस्टर लगा दिए गए हैं। इन पोस्टरों में ताजमहल को बंद किए जाने के बारे में लिखा है, इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि ताजमहल से आगरा ही नहीं हमारे देश को भी दुनिया भर में जाना जाता है। हजारों पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के आते हैं, इससे बडा पर्यटन उद्योग जुडा हुआ है। ऐसे में इस तरह के पोस्टर लगाना और मूवी में ताजमहल को बंद किए जाने को दिखाना गलत है, इससे पर्यटन पर असर पड सकता है। वाह ताज के डायरेक्टर अजय सिन्हा हैं और निर्माता पवन शर्मा व अभिनव वर्मा है। पेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्पाइडर वेव के बैनर तले मूवी बनी है। इसमें श्रेयस तलपडे, मंजरी लीड रॉल में हैं। हेमंत पांडे, राजेश शर्मा, राजीव वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, प्राची पाठक, युसुफ हुसैन भी मूवी में हैं।
आगरा के लोगों ने भी किया अभिनय
वाह ताज में आगरा के लोगों ने भी अभिनय किया है, उनका मूवी में एक से 10 मिनट का रोल है। इस मामले में दीवानी कचहरी आगरा के एडवोकेट मदन मोहन शर्मा ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। उनके साथ समी आगाई, सैयृयद इरफान सलीम, हाजी जाहिद कुरैशी, शादाब अहमद, लक्ष्मी नारायण वर्मा, अमित जादौन, मुकुल रहे।
Leave a comment