
रेलवे ने विकल्प नाम की इस योजना के तहत दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली से जम्मू के लिए आज (रविवार) से वैल्पिक ट्रेन की शुरुआत कर दी गई है। मंत्रालय ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। विकल्प योजना का लाभ यात्री केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से ले सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह सुविधा फिलहाल दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-जम्मू दोनों रूट पर चलने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के लिए होगी। रेलवे की इस योजना का मकसद वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध करा कर ट्रेन में कोई भी खाली सीट नहीं छोड़ना है।
मंत्रालय के अधिकारियों के मुतबिक रेलवे की विकल्प योजना के लिए यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। विकल्प स्कीम के तहत ट्रेन का चयन करते ही यात्रियों को उनके मोबाइल फोन पर ट्रेन में कन्फर्म सीट का एक एसएमएस आ जाएगा।
इस सुविधा के लिए यात्रियों से किसी तरह की अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी। वैकल्पिक ट्रेन में सीट मिल जाने पर ट्रेन में यात्रियों की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी, और पहले वेटिंग ट्रेन लिस्ट में यात्रियों का नाम नहीं होगा।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस योजना को बाद में रिजर्वेशन बुकिंग काउंटर पर भी शुरू की जाऐगी इसके साथ ही योजना का विस्तार कर अन्य रूट पर भी इसकी शुरूआत की जाएगी।
Leave a comment