आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा चौपाटी पर दर्दनाक हादसा. एडवेंचर राइड के दौरान जिप लाइनिंग झूले का कुंडा टूटा. 20 फीट की ऊंचाई से गिरकर किशोर की मौत
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. रविवार शाम को एडवेंचर राइड के दौरान जिप लाइनिंग झूले का कुंडा अचानक टूट गया. इससे 15 साल के एक किशोर की मौत हो गई. मृतक किशोर का नाम कुणाल अग्रवाल है जो कि फिरोजाबाद का रहने वाला है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस भी आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आगरा चौपाटी पर एडवेंचर राइड के लिए जिल लाइनिंग झूला लगाया है. रविवार शाम को 15 साल का कुणाल यहां घूमने आया था. राइड का आनंद लेते समय झूले का कुंडा टूट गया जिससे कुणाल करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया. मौक्े पर अफरातफरी और चीख पुकार मच गई. सूचना पर एसीपी ताज सुरक्षा और ताजगंज थाने की पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.