आगरालीक्स.(Agra News 1st June).. आगरा में पीने के पानी के लिए लोग परेशान हैं, गंगाजल की आपूर्ति कम होने से नलों में पानी नहीं आएगा। कई कॉलोनियों में लोग जल संस्थान के पानी का ही इस्तेमाल कर रहे हैं, इन लोगों को सबसे ज्यादा समस्या आएगी।
आगरा में यमुना जल के साथ ही गंगाजल से पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। यह गंगाजल हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल, वहां से पालडा फाल बुलंदशहर और वहां से पाइप से सिकंदरा, आगरा तक आता है। लेकिन हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल में पानी की आपूर्ति कम हो रही है,इससे आगे भी पानी कम मिल रहा है।
अगले 72 घंटे तक 100 एमएलडी की मिल सकेगा पानी
आगरा में पानी की कमी को पूरा करने के लिए गंगाजल प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, इससे बुलंदशहर के पालडा फाल से आगरा में गंगाजल पहुंच रहा है। आगरा में 350 से 400 एमएलडी पानी की जरूरत होती है लेकिन आगरा में अगले तीन दिन तक 100 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति होगी, इससे लोगों को कम पानी मिल सकेगा।