आगरालीक्स..(Agra News 1st June).आगरा में दो युवतियों के शव मिले, 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हुई है, एक युवती के पैर बंधे हुए थे तो दूसरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, स्कैच जारी।
आगरा के सिकंदरा में 27 मई को अंसल कोर्टियार्ड के पीछे जंगल में युवती का शव मिला था, पोस्टमार्टम में सिर में चोट मिली है। थाना प्रभारी सिकंदरा कमलेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में सिर में चोट मिली है, इसके बाद युवती कोजला दिया गया। युवती की उम्र 20 से 25 साल है, वह हाथ में कडे, अंगूठी और नाक में नथ पहने हुए थी। युवती के दाहिने हाथ पर श्री कमला लिखा है। हाथ पर टैटू भी बना है। युवती के डीएनए के लिए सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं, इसके साथ ही स्कैच भी जारी किया गया है। 72 घंटे बाद भी युवती की शिनाख्त न होने पर अंतिम संस्कार करा दिया गया।

एक्सप्रेस वे के पास झरना नाले में मिली युवती की भी पहचान नहीं
इसके अलगे दिन यमुना एक्सप्रेस वे के पास झरना नाले में एक बोरे में युवती का शव मिला था, पैर बंधे हुए थे और युवती जींस और टाप पहने हुई थी। युवती की शिनाख्त नहीं हुई है, युवती के स्कैच सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।