Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Waterworks’ Flyover start in October in Agra
बिगलीक्स

Waterworks’ Flyover start in October in Agra

128

आगरालीक्स …. आगरा में सिक्स लेन प्रोजेक्ट तीन महीने में पूरा हो जाएगा, अब वाटरव‌र्क्स फ्लाईओवर अक्टूबर में चालू होगा। पहले यह 30 सितंबर तक पूरा होना था
आगरा से दिल्ली तक करीब 179.50 किमी सिक्स लेन बन रहा है। आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी के पुल तो बन कर तैयार हो गए लेकिन अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। पुल के नीचे निर्माणाधीन सामग्री भी पड़ी हुई है। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर का निर्माण अप्रैल के महीने में पूरा हो जाना चाहिए था, अभी करीब एक महीना और लग जाएगा। यपुल, सर्विस रोड का निर्माण, सौंदर्यीकरण पूरा करने में चार से छह महीने लग सकते हैं। परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी का कहना है त्रकि योजना को लेकर पूरी तरह से गंभीरता बरती जा रही है। कुछ जगह काम में देरी हुई है, उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश की जा रही है। वाटरवर्क्स पुल सहित अन्य फ्लाईओवर भी एक महीने में चालू कर दिए जाएंगे। योजना पूरी होने की अंतिम तिथि इस साल 15 दिसंबर है। प्रयास पूरे हैं कि तय समय सीमा में ही कार्य पूरा हो जाए।
21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर हुआ शुरू
आगरा में 21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली लेन (कानपुर एंड) पर यातायात शुरू किया गया था, मंगलवार रात को वाटर वर्क्स से भगवान टाकीज वाली लेन का यातायात भी शुरू कर दिया गया। इस तरह खंदारी, भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज पुलिया सहित तीन फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं। अभी वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर काम चल रहा है, इसे 30 जून तक पूरा किया जाना है। जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर भी शुरू हो जाएगा।
सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक चार फ्लाईओवर
जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर शुरू होने के बाद सिकंदरा से वाटरवर्क्स से चार फ्लाईओवर हो जांएगे, दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे।
सबसे लंबा 46 मीटर का सुल्तानगंज फ्लाईओवर
आगरा में बने चारों फ्लाईओवर में सबसे लंबा सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर है, यह 46़ मीटर लंबा है, खंदारी और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर 26 से 28 मीटर लंबे हैं।
अभी सुल्तानगंज पुलिया के नीचे का रास्ता बंद
सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर शुरू हो गया है लेकिन कमला नगर से पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाला नीचे का रास्ता बंद है, इसके नीचे एनएचएआई का सामान पडा हुआ है, इसे खुलने में समय लगेगा।

अक्तूबर 2014 में काम हुआ शुरू
आगरा से दिल्ली तक सिक्स लेन किया जा रहा है। इसके लिए आगरा के व्यस्त चौराहों पर फ्लाईओवर बन रहे हैं। सुल्तानगंज की पुलिया पर फ्लाईओवर का काम अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ। सुल्तानगंज चौराहे से ही कमला नगर, बल्केश्वर, गांधी नगर, मोतीलाल नेहरू रोड जैसे इलाके जुड़े हैं। इससे पहले फरवरी में खंदारी फ्लाईओवर शुरू हुआ था।

ये है हाल
-179.50 किमी का है सिक्स लेन प्रोजेक्ट -1928.22 करोड़ रुपये थी शुरुआती लागत -180 करोड़ रुपये की थी सरकारी ग्रांट -03 राज्यों में हो रहा हाईवे का चौड़ीकरण

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast on 26 & 27tth April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 72 घंटे भीषण गर्मी के बाद बदलेगा...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 23rd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 23 अप्रैल का न्यूज ब्रीफ ईरानी सेना...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

error: Content is protected !!