आगरालीक्स… आगरा में डॉक्टरों की संख्या आईएमए के अध्यक्ष 2018 डॉ अशोक शिरोमणि चुने गए हैं, जबकि ओपी यादव को सचिव चुना गया है। आईएमए के अन्य पदों के लिए एक अक्टूबर को चुनाव होंगे। चुनाव के बाद डॉ आरएम पचौरी आईएमए के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे, वे पिछले साल आईएमए अध्यक्ष 2017 चुने गए थे।
एक अक्टूबर को आईएमए के चुनाव होने हैं, इससे पहले नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर डॉ अशोक शिरोमणि ने ही दावेदारी की है, सचिव पद के लिए दो दावेदार डॉ शोभित सक्सेना और डॉ सचिन गोयल ने अपना नाम वापस ले लिया है, ऐसे में डॉ ओपी यादव सचिव चुने गए हैं। जबकि अन्य पदों पर आम सहमति नहीं बन सकी है।
