आगरालीक्स…आगरा में मौसम का अलर्ट..कल, परसों घना कोहरा और शीतलहर तो 31 दिसंबर को बारिश के आसार. आज 7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा तापमान
आगरा में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आज जहां पूरा दिन ठंडा रहा तो वहीं कल और परसों भी घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है. इसके अलावा 31 दिसंबर यानी संडे को बारिश का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग ने जताया है. देर रात से ही आगरा में घना कोहरा छाया रहा. सुबह के समय कोहरे के साथ ओस की बूंदें सी पड़ीं. हाल ये रहा कि पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन ही नहीं हुए. दिन में ठंड इतनी अधिक रही कि तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन ये सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिन तक मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/12/23) 15.9
Departure from Normal(oC) -7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/12/23) 11.4
Departure from Normal(oC) 4