आगरालीक्स….आगरा में मौसम बदला. अचानक तेज धूप के बाद होने लगी बारिश. हवाएं भी चल रहीं. पढ़िए कैसा रहा तापमान.
आगरा में अचानक बुधवार को मौसम बदल गया. दोपहर को तेज धूप के बाद अचानक शाम को पांच बजे के बाद तेज हवाएं चलने लगी और थोड़ी देर बाद बारिश भी होने लगी. देहात क्षेत्रों में ओले गिरने की भी सूचनाएं मिली हैं. मौसम के इस परिवर्तन से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार मौसम का यूं बार—बार परिवर्तन होना भी बीमारियों को बढ़ावा देने वाला है.
सुबह से पड़ रही थी भीषण गर्मी
इधर बुधवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग परेशान थे. भीषण गर्मी और तेज धूप में एक मिनट भी खड़ा होना मुश्किल हो रहा था, लेकिन शाम को हवाएं चलने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.6 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.3 डिग्री नजर आया.