आगरालीक्स…आगरा में दुल्हनियां बनीं पायल रोहतगी. धूमधाम से बारात लेकर निकले संग्राम सिंह. देखें शादी के कार्यक्रम की खूबसूरत फोटोज
एक्ट्रेस पायल रोहतगी आगरा में दुल्हनियां बनी हैं. उनके लान्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह दूल्हा बनकर धूमधाम से बारात लेकर अपनी दुल्हनियां को लेने भी पहुंच गए हैं. शादी की सभी रस्में होटल जेपी पैलेस में हो रही हैं. पायल रोहतगी जहां दुल्हन बनकर खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं घोड़े पर सवार दूल्हा बने संग्राम सिंह भी काफी आकर्षक लग रहे हैं. शनिवार को शादी की कई रस्में आगरा के होटल जेपी पैलेस में हुईं. आज हल्दी की रस्म हुई, जबकि शुक्रवार को मेहंदी व अन्य रस्में हो चुकी हैं. संक्राम सिंह भी घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए पहुंच गए हैं. नाच गाने के साथ बारात निकली. होटल में इस समय मेहमान मौजूद हैं.
पायल रोहतगी ने शुक्रवार को संग्राम सिंह के राजपुर चुंगी स्थित 850 साल पुराने राजेश्वर मंदिर में पूजा की. यहां उन्होंने भगवान शिव की आराधना की और उनका जलाभिषेक किया. शनिवार को शादी है, जिसमें सिर्फ 50 लोगों को ही बुलाया गया है. हालांकि इसके अलावा मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन भी दिया जाएगा.
आगरा में कई सारे मंदिर, इसलिए चुना आगरा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पायल रोहतगी ने बताया कि आगरा जाना जाता है ताजमहल के लिए लेकिन आगरा में बहुत सारे मंदिर भी हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते. आगरा में लोग हिन्दू मंदिरों के बारे में जानें, इसीलिए मैं वहां शादी कर रही हूं. यह शादी बेहद सिक्योरिटी से लैस एरिया में होगी, सिर्फ कोड वाले सदस्य की ही वेडिंग एरिया में एंट्री की अनुमति होगी.

- 9 July 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Hotel JP Palace AGra
- Payal Rohatgi agra
- Payal rohatgi marriage in agra
- Payal rohatgi sangram singh wedding in agra
- Payal rohatgi wedding agra
- Wedding Photos: Actress Payal Rohatgi-Sangram Singh's wedding to be held in Agra today...#agranews