आगरालीक्स …आगरा में आज से बाजार खुल गए हैं, सुबह सात बजे 59 घंटे का वीकएंड कर्फ्यू खत्म हो गया। मगर, रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा।
आगरा में शुक्रवार रात आठ बजे 59 घंटे का वीकएंड कर्फ्यू लगाया गया था, इस दौरान लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई थी। बाजार बंद रहे, बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काटे गए।
सुबह सात बजे समाप्त हो गया वीकएंड कर्फ्यू
आगरा में सोमवार सुबह सात बजे वीकएंड कर्फ्यू समाप्त हो गया है। आज बाजार खुल जाएंगे, लेकिन बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और मास्क अनिवार्य रुपे से पहनने के लिए कहा जाएगा।
जरूरत पडने पर ही बाहर निकले
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, ऐसे में आगरा में लोगों से अपील की कि जरूरत पडने पर ही घर से बाहर निकलें। बेवजह घर से बाहर न जाएं।