Thursday , 27 March 2025
Home बिगलीक्स Weekend no entry in Vrindavan from 22 Jan.
बिगलीक्स

Weekend no entry in Vrindavan from 22 Jan.

vrind
आगरालीक्स
 …..वीकेंड पर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा, दो दिन यहां नो एंट्री रहेगी, इसे 22 जनवरी से एक महीने तक ट्रायल के लिए लागू किया जा रहा है।
एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार और एमवीडीए (मथुरा-वृंदावन डेवलपमेंट अथारिटी) के आर्किटेक्ट मयंक गर्ग ने संयुक्त रूप से वृंदावन का सर्वे कर यातायात प्लान बनाया।
इसके तहत सप्ताह में शुक्रवार की रात से रविवार की रात तक वृंदावन में बाहर के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को नगर के बाहर पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को वृंदावन के मंदिरों और परिक्रमा मार्ग तक ले जाने के लिए करीब 60 सरकारी वाहन लगाए जाएंगे।

ये है व्यवस्था
-एक्सप्रेसवे की ओर आने वाले वाहनों को पानीगांव पुल के पास यमुना के खादरों में खड़ा कराया जाएगा।
-मथुरा की ओर से जाने वाले वाहनों का सौ शैया अस्पताल के निकट पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
-हाईवे छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रक्मिणी विहार और अन्नपूर्णा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

लगेंगे बैरियर
एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी के अनुसार व्यवस्था के तहत मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे। फिलहाल ये बैरियर अस्थाई होंगे एक महीने की अवधि में इलेक्ट्रानिक बैरियर लगाने की योजना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested 6 smugglers with 58 kg of ganja in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बिहार से आ रहा था गांजा, यहां से राहगीरों को...

बिगलीक्स

Agra News : CM Yogi Aadityanath appreciate New TB Patient identify programme of Agra#Agra

आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीबी के नए मरीजों को...

बिगलीक्स

Agra News : DBRAU, Agra BAMS exam postponed#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की...

बिगलीक्स

Karni Sena attack on SP MP Ramjilal Suman house update: Police Lodge FIR against Karni Sena Okendra Rana & Former MLA Ranjeet Suman also lodge FIR#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर...

error: Content is protected !!