Wednesday , 10 June 2026
Home हेल्थ Lower water intake rises kidney stone problem in Agra
हेल्थ

Lower water intake rises kidney stone problem in Agra

172

path
आगरालीक्स ( Health Is Wealth  )……. 
 किडनी की पथरी आम बीमारी बन चुकी है। पाठक सुपर स्पेशलिटी के विशेषज्ञों के अनुसार ‘किडनी में 90 फीसदी लोगों को कैल्शियम ऑक्जलेट पथरी होती है और इसकी वजह खान-पान और कम पानी पीना होता है।’ कैल्शियम ऑक्जलेट के अलावा कुछ लोगों को यूरिक एसिड और फॉस्फेट पथरी भी होती है। यूरिक एसिड पथरी की वजह अधिक प्रोटीनयुक्त भोजन हो सकती है और फॉस्फेट पथरी दूध और दूध से बनी चीजों के ज्यादा सेवन से। ‘अगर रोजाना कम से कम तीन लीटर यानी 8-9 गिलास पानी पिया जाए और शारीरिक तौर पर एक्टिव रहें तो किडनी की पथरी की संभावना लगभग नहीं के बराबर होती है। इसलिए पानी इस बीमारी से बचाने के लिए सबसे बड़ा हथियार है। पथरी बनने की प्रक्रिया में वक्त लगता है और अगर पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए तो पथरी बड़ी होने से पहले अपने आप ही मूत्रमार्ग से बाहर निकल सकती है।’ पथरी बहुत बार लंबे समय तक दर्द नहीं करती, लेकिन दर्द न होने के बावजूद लंबे समय तक उसका किडनी में रहना किडनी के लिए खतरनाक है इसलिए जितना जल्दी हो उससे छुटकारा पाने का प्रयास करना चाहिए। लंबे समय तक पथरी रहने पर उससे किडनी खराब होने की नौबत भी आ सकती है।
path 2तो कराना पडता है आॅपरेशन
किडनी की पथरी में ऑपरेशन जरूरी नहीं है। अगर पथरी का साइज 5-6 मिलीमीटर है तो वह बिना ऑपरेशन के भी अपने आप पेशाब के रास्ते निकल सकती है। इसके लिए सबसे जरूरी पहले अल्ट्रासाउंड के जरिए यह पता लगाना है कि आपकी पथरी दरअसल है कितनी बड़ी। 6.5 एमएम से ज्यादा बड़ी पथरी का बिना ऑपरेशन बाहर निकलना संभव नहीं होता, जब तक वह टुकड़ों में न टूटे।
ये न खाएं
‘पालक, टमाटर कम लेने के साथ-साथ मेवों ऑर चॉकलेट का भी सेवन कम करना चाहिए। जो लोग यूरिक एसिड स्टोन से पीड़ित हैं, उन्हें साबुत दालों, मशरूम और मांस को सेवन कम से कम करना चाहिए।’

आगरा में एक छत के नीचे आॅपरेशन से लेकर जांच और अत्याधुनिक तकनीक से इलाज की सुविधाएं पाठक हॉस्पिटल, 100 फुट रोड ताजनगरी फेज टू में दी जा रही हैं। हेल्प लाइन नंबर ……..0562 2970883, 2970884, 09412257790 पर संपर्क कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हेल्थ

Agra Live News: Agra Surgeons Association’s ‘National Surgeons Week’ begins; runs until June 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सर्जन बुजुर्ग माताओं की सेवा करेंगे. परिवार के साथ मचाएंगे...

हेल्थ

Agra Live News: Brahma Kumaris created awareness about drug de-addiction at KPIMS Park, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में ब्रह्मकुमारीज ने नशा मुक्ति को लेकर किया...

हेल्थ

Agra Live News: Gynecologists in Agra explain the causes and treatments for recurrent miscarriages#agranews

आगरालीक्स…अधिक उम्र के चलते हाई रिस्क प्रेग्नेंसी कई गुना बढ़ी. आगरा में...

हेल्थ

Agra Live News: Newborn returns home after a 20-day battle for recovery at Agra’s Pushpanjali Hospital…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में 20 दिन की जंग के बाद स्वस्थ होकर घर लौटा...

error: Content is protected !!