मुजफ्फरनगरलीक्स… बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र की सत्ता में आए तो पश्चिमी यूपी होगा अलग राज्य। बसपा शासन में नहीं होते संघर्ष…
बसपा शासन में जातीय और सांप्रदायिक संघर्ष नहीं होते
बसपा सुप्रीमो ने यहां जीआइसी के खेल मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा ने प्रदेश में चार बार शासन किया लेकिन कभी भी जातीय अथवा सांप्रदायिक संघर्ष नहीं होने दिया।
सपा-भाजपा ने किया भाईचारा समाप्त
सपा और भाजपा के शासन में भाईचारा समाप्त हुआ है। जाट और मुस्लिम को आपस में लड़ाकर नफरत पैदा की गई। उन्होंने कहा कि सपा शासन से ही यूपी खासकर पश्चिम यूपी में भाईचारा समाप्त हुआ, जबकि बसपा के शासन काल में कभी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।
भाजपा की नीतियों ने किया पूंजपतियों का भला
कांग्रेस और भाजपा की नीतियां पूंजीपतियों का भला करने वाली हैं, इनके एजेंडा में दलित, आदिवासी और वंचित नहीं हैं। इसके अलावा बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केंद्र की सत्ता में आने पर पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने का ठोस प्रयास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एक समय में पश्चिमी यूपी में अलग राज्य की मांग चौ. अजित सिंह के समय में रालोद द्वारा भी काफी उठाई गई थी।