Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Agra’s new diet obsession ‘The high-protein’, why ? Things you should know about protein from senior gastroenterologist Dr. Dinesh Garg #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra’s new diet obsession ‘The high-protein’, why ? Things you should know about protein from senior gastroenterologist Dr. Dinesh Garg #agra

285

आगरालीक्स…युवाओं में क्यों बढ़ रही है प्रोटीन की दीवानगी? यह जरूरी है भी या नहीं, कितनी मात्रा में और कौन सा प्रोटीन हमें चाहिए, अतिरिक्त प्रोटीन क्या नुकसान पहुंचा सकता है? जानें सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश गर्ग से

आगरा में हम जिम क्यों जाते हैं मसल बनाने के लिए या हैल्दी रहने के लिए। जिन्हें पहलवानी करनी है वे प्रोटीन लें या न लें, आम आदमी को अतिरिक्त प्रोटीन की कोई जरूरत नहीं है। यह कहना है आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर के सीनियर गैस्टोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश गर्ग का। आईए आगरा के युवाओं में प्रोटीन को लेकर बढ़ रही दीवानगी पर उन्होंने और क्या कहा।
डॉ. दिनेश गर्ग ने बताया कि मछली, दाल, सोयाबीन, मीट, पनीर, चावल, चिकन, मशरूम, पालक, हरी मटर, फूल गोभी, चना, कद्दू के बीज, मूंगफली, ड्राई फूड्स आदि प्राकतिक प्रोटीन के स्त्रोत हैं। हम हमारे दिन भर के खाने में कई पदार्थों से प्रोटीन प्राप्त करते हैं जो अधिकांशत: पर्याप्त भी होता है। एक शिशु के लिए 10 ग्राम प्रोटीन, बच्चे के लिए 19 से 34 ग्राम प्रोटीन, किशोरों के लिएस 52 ग्राम और किशोरियों के लिए 46 ग्राम प्रोटीन, वयस्क पुरूष के लिए 56 ग्राम और वयस्क महिला के लिए 46 ग्राम प्रोटीन पर्याप्त होता है। सामान्य तौर पर इससे अधिक की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि जिम जाने वाले युवाओं में अतिरिक्त प्रोटीन का सेवन अधिक देखा जा रहा है। यह भी दो तरह से है। एक वर्ग वह है जो प्राकतिक खाद्य पदार्थों से प्रोटीन को प्राप्त करने की कोशिश में है और दूसरा वर्ग वो है जो प्रोटीन सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल कर रहा है। प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने वालों को ही बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है।


डॉ. गर्ग बताते हैं कि वे किसी भी प्रोटीन सप्लीमेंट्स को लेने की सलाह नहीं देते हैं, क्योंकि ऐसा नहीं है कि सभी सप्लीमेंट्स सेफ हों। फिर भी वे कुछ सावधानियां बताना चाहेंगे जो खास तौर पर जिम जाने वाले युवाओं के लिए जरूरी हैं। अगर आप हेल्दी हैं, कोई समस्या नहीं है, जिम जाते हैं तो आपको 60 से 120 ग्राम तक प्रोटीन चाहिए। इससे ज्यादा पर किडनी को डैमेज कर सकता है। ये ध्यान रखना है कि क्रिएटिनिन की मात्रा ज्यादा न हो। अगर जिम प्रोटीन इस्तेमाल कर रहे हैं तो एनाबॉलिक स्टैरॉयड न हो। जिम के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोटीन से लिवर और किडनी को नुकसान हो सकता है। किसी प्रोटीन से एलर्जी है तो उसे अवॉइड करें। कंपनी चैक कर लें, हर्बल प्रोडक्ट्स बहुत ज्यादा तो नहीं है, इंडियन न्यूटीशनल स्टेंडर्ड के मानकों पर खरा है या नहीं। हद से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट्स न लें क्योंकि कुछ विटामिन जैसे ए, डी ज्यादा लेने से यह शरीर में जमा हो जाते हैं। लिवर खराब कर सकते हैं। आपके शरीर में स्टोन बना सकते हैं। कैल्शियम की मात्रा अधिक कर सकते हैं। कुछ सप्लीमेंट्स जैसे आयरन, कैल्शियम एक साथ लेने से शरीर अजॉब्शन का इश्यू हो सकता है। बहुत सारे सप्लीमेंट पेट खराब कर सकते हैं। फूड सेफ्टी एजेंसी से एप्रूव्ड है या नहीं यह भी अच्छे से जांच परख लेना चाहिए। सब स्टेंडर्ड प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से लिवर और किडनी पर असर पड़ता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!