नईदिल्लीलीक्स… वाट्सएप ने भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। नये नियमों के मुताबिक शिकायतों पर हुई कार्रवाई।
वाट्सएप ने अब जानकारी की है साझा
मेटा के मैसेजिंग ऐप वाट्सएप ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में अप्रैल के महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक खराब खातों पर प्रतिबंध लगाया है। मेटा ने अब यह जानकारी साझा की है।
2,469,700 खाते सक्रिय रूप से प्रतिबंधित
वाट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच, ‘7,452,500 वाट्सएप अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया और इनमें से 2,469,700 खातों को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
भारत में है 500 मिलियन यूजर्स
वाट्सएप भारत और दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके देश में लगभग 500 मिलियन यूजर्स हैं। इसने देश में अप्रैल में रिकॉर्ड 4,377 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त की।