Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Wife commits suicide after soldier husband’s death
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Wife commits suicide after soldier husband’s death

आगरालीक्स(12th August 2021)… सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने गुरुवार सुबह फांसी लगा ली। परिवार में कोहराम। आरोप, ससुरालवालेां ने पति के अंतिम दर्शन नहीं करने दिए। इससे आहत थी…।

छह अगस्त को पति का शव लटका मिला था
एटा के गांव बिजोरी के रहने वाले अरविंद सेना में जवान थे। अभी हाल ही में कश्मीर में उनकी तैनाती हुई थी। उनका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह परेशान रहते थे। बीती छह अगस्त को उनका शव​ शिविर में फंदे पर लटका मिला था। बताया जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने सुसाइड की थी। पति का पार्थिव शरीर दस अगस्त को एटा लाया गया था।

ससुरालवालों ने नहीं करने दिए अंतिम दर्शन
अरविंद का गांव में अंतिम संंस्कार किया गया। तब पत्नी आरती भी पहुंची थीं। लेकिन ससुरालवालों ने उन्हें अंतिम दर्शन करने नहीं दिए। इसके बाद से ही वह तनाव में थीं। गुरुवार सुबह उनका शव भी मायके में फंदे पर लटका मिला।

छह दिन में ही दंपति ने जान दी
अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 को हुई थी। इसके कुछ समय बाद से ही उनमें विवाद हो गया। तब से ही आरती अपने मायके में रह रही हैं। पति की मौत के बाद छह दिन में ही आरती ने भी आत्महत्या कर ली। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

यूपी न्यूज

Video News: Rockstar bride takes social media by storm, showcases her style by playing guitar on her first day at her in-laws’ house…#upnews

आगरालीक्स…यूपी की रॉकस्टार बहू सोशल मीडिया पर छाई. ससुराल में पहले दिन...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

error: Content is protected !!