अलीगढ़लीक्स… ( 12 August ) । स्वतंत्रता दिवस पर इस बार महानगर के सेंटर प्वाइंट पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। झंडा के लिए फाउंडेशन बनकर तैयार हो गया है। अन्य काम भी प्रगति पर है।

अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को तैयार किया जा रहा फाउंडेशन।
सेंटर प्वाइंट पर नगर निगम तैयारियों में जुटा
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले ध्वހާހާजारोहण को लेकर नगर निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। मंडल के सबसे ऊंचे पोल पर झंडा पहराने की पहल सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई, महामंत्री दीपक गर्ग, चेयरमैन सुशील मित्तल, राजकुमार अग्रवाल रेमेंड व अन्य पदाधिकारियों ने की थी। व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से सेवा भवन में मिला था। उनसे निर्माण कार्य के भौतिक निरीक्षण का अनुरोध किया था। इस मौके पर एग्जीक्यूटिव सदस्य डा. गौरव अग्रवाल आदि शामिल थे।