Monday , 20 April 2026
Home आगरा Wife saw her husband with another woman in a dream, the matter reached the police station…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Wife saw her husband with another woman in a dream, the matter reached the police station…#agranews

160

आगरालीक्स…(28 December 2021 Agra News) पत्नी ने सपने में पति को दूसरी युवती के साथ देखा. शक की सुई ऐसी घूमी कि पहुंच गई थाने तक…पति ने लगाए ये आरोप..पढ़िए पूरी खबर

आगरा के रहने वाले हैं दोनों
आगरा के रहने वाले एक पति—पत्नी के बीच एक सपने ने ऐसी रार डाली है कि मामला थाने तक पहुंच गया. सपनों पर कोई यकीन नहीं करता लेकिन शादी के दो साल बाद ही एक महिला ने सपने में पति को युवती के साथ देख लिया. इसको लेकर दोनों में काफी झगड़ा हो गया. पत्नी नाराज होकर मायके चली गई. यहां छह महीने हो गए जिसके बाद फिर आगे मामला थाने में पहुंच गया. पुलिस ने पति—पत्नी के बीच के इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचाया.

ये है पूरा मामला
आगरा में रहने वाले एक दंपति् की शादी दो साल पहले हुई है. पति आगरा से बाहर काम करता है. उसकी पत्नी पिछले छह महीने से अपने मायके में है और अब उसने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर दी है. पुलिस ने मामले को काउंसलर के पास भेजा. यहां दोनों पति पत्नी मौजूद हुए. पति का आरोप है कि प​त्नी दिनभर मोबाइल पर लगी रहती है. वह बाहर जॉब करता है. जब भी वह फोन करता है तो पत्नी का फोन बिजी जाता है. इसको लेकर पत्नी को समझाता हूं तो वह झगड़ा करने लगती है. वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के किसी युवती के साथ संबंध है और इसके कारण वह उस पर ध्यान नहीं देता है. पति ने कहा कि पत्नी के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं. उसने सपने में मुझे किसी युवती के साथ देख लिया था जिसके बाद वह शक करती है और कहती है कि तुम्हारे संबंध किसी महिला से है.

दोनों से बातचीत करने के बाद काउंसलर ने दोनों को समझाया और साथ रहने के लिए कहा. पत्नी को अपनी गलती का अहसास हुआ. लेकिन पति ने कहा कि वह पत्नी को तभी साथ ले जाएगा अगरवह मोबाइल अपने पास नहीं रखेगी. इस पर पत्नी ने काउंसलर से कहा कि वह अनी सारी कॉल्स की रिकॉर्डिंग रखेगी. पति जब चाहे उसे सुन सकता है. इसके बाद दोनों में सुलह हो गई और पति पत्नी को अपने साथ ले गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!