आगरालीक्स… सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए गुडलक साबित हो रहा है। सूर्य छह जुलाई तक इस नक्षत्र में रहेंगे। जानिये कौन-कौन सी राशियों के जातकों की किस्मत चमक रही है।
ग्रहों के राजा का नक्षत्र परिवर्तन फलदायी
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 22 जून को सुबह 11.42 से आर्द्रा नक्षत्र हुआ है। सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में विराजमान होने से तीन राशियों को खासा लाभ मिलने वाला है।
भगवान शिव औऱ विष्णु की पूजा का महत्व
सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने को लेकर मान्यता है कि इन दिनों भगवान शिव और विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
खीर-पूरी औऱ आम का भोग
भगवान को इन दिनों में खीर-पूरी और आम का भोग लगाना चाहिए।
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
सिंहः सिंह राशि के जातकों के लिए यह सुनहरा समय है। सूर्य का नक्षत्र फलदायी है। कारोबार में सफलता के साथ नौकरीपेशा के लिए पदोन्नति और प्रशंसा मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने अथवा नया वाहन खरीदने का बेहतर समय है। नक्षत्र परिवर्तन के बाद शत्रुओं की रणनीतियां विफल होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी।
मिथुनः इस राशि के जातकों को सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र
में प्रवेश से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। नया कार्य शुरू करने का अच्छा समय है। नौकरी-पेशा के लिए तरक्की और पैसे के योग हैं। भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा।
कन्याः सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभकारी है। मेहनत का फल मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नया काम शुरू करनेपर सफलता प्राप्त होगी।