नईदिल्लीलीक्स… राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू ने पर्चा भरा। अमरनाथ यात्रा 30 जून से। शिवसेना के बागी विधायकों की मौज। साथ में प्रमुख खबरें।
राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू का किया स्वागत

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू अपना नामांकन पत्र भरने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं, जहां भाजपा और एनडीए के सांसदों ने उनका स्वागत किया।
महात्मा गांधी, डा. अंबेडकर, बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि
वह कुछ देर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू ने संसद भवन पहुंचकर सबसे पहले महात्मा गांधी, डा. अंबेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पीएम समेत केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे
झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के नामांकन के समय पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे। नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है।
विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा देंगे चुनौती
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होना है। एनडीए की ओर से आदिवासी द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि विपक्ष की यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी होंगे।
विधायकों के खाने पर हो रहा है लाखों खर्च
शिवसेना के बागी विधायकों की मौज हो रही है। एकनाथ शिंदे के साथ असम के होटल में रोजाना खाने पर ही लाखों खर्च हो रहे हैं।
होटल के 70 कमरे सात दिन को 56 लाख में बुक
गुवहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे विधायकों के लिए होटल के 70 कमरे बुक हैं। यह कमरे फिलहाल सात दिन के लिए बुक किए गए हैं। बुकिंग के लिए 56 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
खाने पर रोजाना का खर्चा आठ लाख रुपये का
इसके अलावा विधायकों को पर रोजना करीब आठ लाख रुपये का खर्चा खाना-पीना आदि पर खर्च हो रहा है, जो करीब 56 लाख रुपये बैठता है।
दो साल बाद होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
बाबा अमरनाथ यात्रा दो साल बाद 30 जून से शुरू हो रही है। भोले के भक्त अब बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।
बाबा के दर्शन रक्षाबंधन तक हो सकेंगे
यह दर्शन 11 अगस्त रक्षाबंधन तक किए जा सकेंगे। बाबा अमरनाथ की यात्रा सदियों से की जा रही है लेकिन पिछले दो साल से कोरोना के कारण यह यात्रा शुरू नहीं हो सकी थी।