आगरालीक्स ..आगरा में पत्नी को अपने पति पर शक हुआ, पति के मोबाइल में वाइस रिकॉर्डिंग लगा दी, उसे सुन पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड लिया, जमकर पीटा।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र की महिला का पति निजी कंपनी में काम करता है, वह लॉकडाउन में घर पर ही रहा, इस दौरान वह मोबाइल पर कई घंटे बात करने में लगा रहता था, पत्नी को शक हुआ। उसने पति से पूछा कि फोन पर घंटों किससे बात करते हो, उसने काम के सिलसिले में बात करने की बात कहकर गुमराह कर दिया। वह जब भी पफोन पर बात करता, पत्नी के आते ही फोन काट देता, इससे पत्नी का शक बढता गया।
बेटे की ली मदद, फोन में आन कर दी आटो वाइस रिकॉर्डिंग
अपने पति को पकडने के लिए महिला ने बेटे की मदद ली, बेटे की मदद से पति के मोबाइल में आटो वाइस रिकॉर्डिंग आन करा दी, पति अपने प्रेमिका से बात करता, पत्नी अपने रिश्तेदारों से बात करने के लिए मोबाइल ले लेती इसके बाद अपने पति और प्रेमिका के बीच चल रही बातों को सुनती रही।
इनर रिंग रोड पर प्रेमिका संग पकडा, जमकर धुना
पति के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनने से पत्नी को पता चल गया कि उसने प्रेमिका को इनर रिंग रोड पर बुलाया है और डेट पर जा रहा है, वह अपने बेटे के साथ पति के पीछे पीछे चली गई। इनर रिंग रोड पर पति को प्रेमिका संग पकड लिया। जमकर धुनाई की, उसके बाल खींचे, लात घूंसों से पीटा, उसका पति बचाने आया तो उसे भी खरीखोटी सुनाई।
महिलाओं को सुनाई रिकॉर्डिंग, वीडियो हो रहा वायरल
वहां महिलाएं जुट गईं, उन्होंने पीटने का कारण पूछा, इस पर महिलाओं ने पूछा कि क्यों पीट रही तो, उसने अपने पति के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुना दी, इस पर महिलाओं ने भी खरीखोटी सुनाई, इसका किसी ने वीडियो बना लिया, यह वीडियो वायरल हो रहा है।